फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर संगत ने फूलाें से सजी पालकी के सामने टेका मत्था

विज्ञापन
कचहरी रोड ​स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री सुखमनी साहिब का पाठ करता रागी जत्था। सं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया। कचहरी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में संगत ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। संगत ने पालकी के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

शनिवार को सरदार अवतार सिंह के परिवार की ओर से रखवाए गए श्री अखंड पाठ का भोग पड़ा। हुजूरी रागी बेअंत सिंह, जसपाल सिंह, सदजाप सिंह ने शबद गायन किया। दोपहर में गुरुद्वारा नानकसर ठाठ पंजाब से आए बाबा मंजीत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह की उपमा में शबद गायन किया। इस बीच फूलों से सजाई गई श्री गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने संगत ने मत्था टेका।
संस्था की अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, महासचिव हरभजन सिंह दुआ, सीनियर मीत प्रधान जुझार सिंह मोंगा, जगजीत सिंह ने सेवादारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। संगत ने लंगर का आनंद लिया। कार्यक्रम में मंजीत सिंह, जसपाल सिंह, गुरमीत सिंह गांधी, मनमीत सिंह, राजेंद्र कौर, रानी ढींगरा, कीरत माटा, जैस्मिन कौर, अरविंदर कौर, मनमोहन कौर, मनदीप कौर, जितेंद सिंह छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

कचहरी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री सुखमनी साहिब का पाठ करता रागी जत्था। सं

कचहरी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री सुखमनी साहिब का पाठ करता रागी जत्था। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें