फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी परीक्षा, पोस्टर मेकिंग के विजेता हुए पुरस्कृत

Wed, 02 Dec 2015 11:52 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर अखिल भारतीय राष्ट्रीय राष्ट्रभाषा हिन्दी परीक्षा तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता स्कूली बच्चों तथा अध्यापकों को एसडीएम वंदना त्रिवेदी तथा सीओ आदेश कुमार त्यागी ने पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले बच्चों में सृष्टि गुप्ता, अंकेश सिंह, अनुज प्रहरी, आदित्य, विकास तथा जय कुमार शामिल रहे, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएमएस सोलंकी को आदर्श राष्ट्रभाषा प्रधानाचार्य पुरस्कार तथा स्कूल के अध्यापक श्रवण कुमार तथा गौरव सिंह को आदर्श राष्ट्रभाषा शिक्षक पुरस्कार और विद्यालय की शिक्षिकाएं शालिनी माली, शालिनी गुप्ता, आभा सिंह, पूजा सिंह, ममता सिंह के अलावा शिक्षक महावीर सिंह और महेश प्रताप को आदर्श शिक्षक पुरस्कार का प्रमाण पत्र दिया गया। यह सभी पुरस्कार महात्मा गांधी राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार संस्था पुणे की ओर से प्रदत्त किए गए थे। इससे पहले लक्ष्मी गुप्ता, समीक्षा, युक्ता, शांभवी तथा शिवांगी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अंत मे प्रधानाचार्य आरएमएस सोलंकी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन विजय प्रताप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें