बुधवार को बाल स्वास्थ्य पोषण माह के शुभारंभ के अवसर पर सीडीओ ने बच्चों को विटामिन खुराक पिलाकर बूथ का उद्घाटन किया।
मोहल्ला खलील गर्बी में सीडीओ पुलकित खरे ने बच्चों को विटामिन दवा पिलाते हुए कहा कि पांच वर्ष तक के बच्चों को नियमित टीकाकरण और अति कुपोषित बच्चों के उपचार और भोजन में आयोडीन युक्त नमक प्रयोग करने लिए बच्चों के माता-पिता को सलाह दी। उन्होंने बताया कि विटामिन ए की कमी से बच्चों में रंतौधी रोग सहित उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में असर पड़ता है। इसी क्रम में डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि समस्त चिकित्सा प्रभारी अधिकारी सभी प्लान इस सत्र में पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व लाभार्थियों को आशा के द्वारा सूचना भेजी जाए जिससे वह केंद्र तक आ सकें। प्रचार प्रसार के लिए सार्वजनिक स्थलों पर बैनर और मस्जिद में एलान करवाए। नवजात शिशु सप्ताह के अंतर्गत डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक प्रसव केंद्र पर न्यू वार्न केयर सेंटर की स्थापना होनी चाहिए। इसमें छह माह तक के बच्चों को मां का स्तनपान कराने पर जोर दें। कुपोषण की रोकथाम के लिए नए बच्चों का वजन कर कम वजन वाले बच्चों को संदर्भित करें। डॉ. संजय अग्रवाल ने परिवार कल्याण की उपलब्ध सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक लक्ष्य दंपति को उसकी आवश्यकता अनुसार परिवार कल्याण सेवाएं मुहैया कराएं। डॉ. पीके श्रीवास्तव मलेरिया अधिकारी ने फाइलेरिया दिवस की जानकारी देते हुए फाइलेरिया की रोकथाम की जानकारी दी। इस अवसर रीजनल समन्वयक एमआई अंकित मिश्रा, डीएमसी कोर रंजन श्रीवास्तव, एसएमओ डब्ल्यूएचओ डॉ. अंकित, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता आदि मौजूद थे।