आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में बोलते प्रांतीय महामंत्री यदुवीर सिंह। स्रोत: सं
- फोटो : रामेश्वर दास
शाहजहांपुर। आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक बहादुरगंज स्थित रोटी गोदाम स्कूल में हुई। प्रांतीय महामंत्री यदुवीर सिंह यादव ने कहा कि सरकार से शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि व उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा जैसे महत्वपूर्ण लाभ दिया जाना ऐतिहासिक कदम है।
संगठन की तरफ से उत्तराखंड की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों को लाभ दिए जाने की मांग बराबर की जाती रही है। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन को अधिक गतिशील व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जल्द जिले के सभी विकास खंडों का भ्रमण किया जाएगा। जिला लेखाकार अमितोष सिंह चौहान, सर्वेश कुमार गौतम, अनुज तिवारी, राजीव द्विवेदी, श्याम कुमार, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे। संवाद