फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षकों ने बीएसए से मुलाकात कर लंबित मामलों के निस्तारण की मांग की

विज्ञापन
बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव को बुकें देकर स्वागत करते ​​शिक्षक नेता। स्रोत: संगठन - फोटो : रामेश्वर दास
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में नवागत बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव से भेंटकर उनका स्वागत किया। इस बीच बेसिक शिक्षा व्यवस्था को प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान दिलाने व शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा कि संगठन हमेशा ही शासन एवं विभागीय आदेशों के क्रियान्वयन में सहयोगी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक है कि शिक्षक अनावश्यक समस्याओं और मानसिक तनाव से मुक्त होकर कार्य करें। उन्होंने वर्षों से लंबित निलंबन व विभागीय कार्रवाई का समयबद्ध निस्तारण करने, शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित कार्ययोजना बनाने व नियमित समय-सारणी के अनुसार समस्याओं के निस्तारण की व्यवस्था लागू करने की मांग की।
मुनीश मिश्र, देवेश बाजपेई, राजकुमार तिवारी, यशपाल सिंह, रविंद्र पाल प्रजापति, सरताज अली, आदेश सिंह, राजकुमार सिंह, महेन्द्र सिंह, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



लंबित पत्रावली को निपटाने की कवायद शुरू
तत्कालीन बीएसए के समय की लंबित पत्रावलियों को निपटाने की कवायद शुरू हो गई है। पिछले महीनों में बड़ी संख्या में किए गए निलंबन और वेतनवृद्धि रोकी जाने के मामलों को लेकर तेज गति से कार्य किया जा रहा। बीएसए ने संबंधित पटल सहायक से कार्य को समय रहते निपटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें