फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे की टेंडर प्रक्रिया पूरी...वन विभाग की अनाप त्ति का इंतजार

विज्ञापन
खुटार पुवायां हाईवे पर जर्जर भैंसी पुल - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-731 पलिया-शाहजहांपुर-हरदोई-लखनऊ खंड के शाहजहांपुर तक खुटार के हिस्से की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ से हरदोई शाहजहांपुर होते हुए पलिया तक नेशनल हाईवे 731 घोषित किया गया है। इसका पहला भाग शाहजहांपुर तक बन चुका है। अब शाहजहांपुर के पैना बिजली केंद्र के पास बाईपास से पलिया तक लगभग 90 किमी हाईवे बनना है। पहले चरण में शाहजहांपुर से खुटार तक लगभग 48.75 किमी हाईवे बनाया जाना है। दूसरे चरण में खुटार से पलिया तक फोरलेन का काम होगा। फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण का अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है।
एनएच-731 के शाहजहांपुर- पलिया 48.75 किमी हिस्से पर 529 करोड़ रुपये की लागत से काम कराया जाएगा। इसे पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन (10 मीटर) चौड़ा किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने चालू वित्त वर्ष में परियोजना को मंजूर कर लिया है। गांव गंगसरा के शिवगोपाल श्रीवास्तव ने खुटार पुवायां के बीच भैंसी नदी के पुल के पास वैकल्पिक मार्ग की प्रगति धीमी होने की शिकायत करते हुए पुलिया बनवाने की मांग की थी। पत्र के जवाब में बताया कि एनएचएआई के परियोजना निदेशक अमित रंजन चित्रांशी ने बताया कि हाईवे निर्माण की निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई है। परियोजना के तहत भैंसी नदी पर नया पुल बनेगा। वन विभाग से एनसीओ मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा। भैंसी पुल के पास से डायवर्जन रोड बनवा दिया गया है।
विज्ञापन

भैंसी नदी पुल बनने से खत्म होगी समस्या
शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर पुवायां खुटार के बीच भैंसी नदी पर लकड़ी के पटलों से बना पुल बेहद जर्जर है और इस पर भारी वाहनों के निकलने पर रोक है। हाईवे के चौड़ा होने के साथ ही भैंसी नदी पर पुल भी बनेगा, जिससे जर्जर पुल की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें