फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल : भौतिकी का पेपर आसान, जीव विज्ञान के प्रश्न घुमाकर पूछे गए

विज्ञापन
सख्ती : डॉ.सुदामा प्रसाद कॉलेज में दूसरी पाली में परीक्षा से पहले छात्राओं के जूते उतारवाकर तला - फोटो : दिवंगत सेनानी को अंतिम विदाई देते हैं सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के 126 केंद्रों पर बुधवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। पहली पाली में हाईस्कूल के विज्ञान के प्रश्नपत्र में भौतिक विज्ञान के प्रश्न छात्र-छात्राओं को आसान लगे तो जीव विज्ञान के प्रश्नों को घुमाकर पूछने पर छात्र-छात्राए चकरा गए। इस दौरान कोई भी छात्र-छात्रा अनुचित सामग्री के साथ नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

सुबह पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा शुरू हुई। सीसी कैमरों की निगरानी में हुई परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने प्रश्नपत्र को हल किया। 11:45 बजे परीक्षा छूटने पर केंद्र से बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने बताया कि भौतिक विज्ञान वाला खंड काफी सरल रहा। विद्यार्थियों ने प्रश्न आसानी से हल कर लिए, जबकि जीवविज्ञान के प्रश्नपत्र थोड़े घुमाकर पूछे गए।
परीक्षा में पंजीकृत 42717 में 39969 परीक्षार्थी शामिल हुए। 2748 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटर की रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें 1696 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। पंजीकृत 30305 में 28609 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में केंद्र में प्रवेश से पहले छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी ली गई। उनके जूते तक उतारकर देखे गए।
विज्ञापन


सीबीएसई : बहुविकल्पीय प्रश्न रहे कठिन

शाहजहांपुर। सीबीएसई में बुधवार को विज्ञान की परीक्षा नौ केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने में परीक्षार्थियों को जूझना पड़ा।
तक्षशिला पब्लिक स्कूल, द रेनसा अकादमी, केवी वन व टू समेत नौ केंद्रों पर दसवीं की विज्ञान की परीक्षा हुई। विद्यार्थियों के अनुसार, प्रश्नपत्र काफी सरल था, लेकिन बहुविकल्पीय प्रश्नाें के कठिन होने से दिक्कत आई। विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 3468 में 3446 परीक्षार्थी शामिल हुए। 22 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें