रोजा की यूनाइटेड स्प्रिटस लिमिटेड से निकाले गए कर्मचारियों को फैक्ट्री में नौकरी दिलाने की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों ने फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद हुई बैठक में बरेली से आए मजदूर यूनियन के जिलामंत्री तारकेश्वर चतुर्वेदी ने श्रमिकों की मांग को स्थानीय स्तर से लेकर हाईकोर्ट तक स्वीकार कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में अस्थाई श्रमिक पंच समिति के दिनेश पाल सिंह, राम शंकर, प्रेमकुमार खंडूजा, कौशल मिश्रा और सगीर ने चतुर्वेदी से कहा कि उन लोगो को छह माह से न तो वेतन मिल रहा है और न ही नौकरी पर बुलाया जा रहा है। इस पर चतुर्वेदी ने कहा कि सभी साथ रहे तो न्याय दिलाकर रहूंगा। कहा कि 40 दिन तक किसी फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को स्थाई करना ही होगा। ऐसा न करने पर हाईकोर्ट की शरण में जाएंगे।
इस मौके पर अखिलेश तिवारी, सर्वेश शुक्ला, हवीब, वली मोहम्मद, रामनरेश, विशंभर दयाल, धनवीर सिंह, आंनद मिश्रा, सच्चिदानंद दीक्षित, रामप्रकाश पांडेय, श्याम मुरारी आदि मौजूद रहे।