लोको पायलट प्रशांत कुमार ट्रेन को शाहजहांपुर से लेकर चले थे। रविवार रात करीब 12 बजे हथौड़ा गांव के पास मवेशियों का झुंड सामने आ गया। ट्रैक पर मवेशियों को देखकर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए लेकिन तब तक पशु इंजन की चपेट में आ चुके थे।
सहरसा से अमृतसर जा रही 15531 जनसाधारण एक्सप्रेस से शाहजहांपुर और रोजा के बीच हथौड़ा गांव के पास मवेशियों का झुंड टकरा गया। ट्रेन की टक्कर लगने से 14 मवेशियों की मौत हो गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इस दौरान करीब 15 मिनट तक रेल रूट ठप रहा।
विज्ञापन
लोको पायलट प्रशांत कुमार ट्रेन को शाहजहांपुर से लेकर चले थे। रविवार रात करीब 12 बजे हथौड़ा गांव के पास मवेशियों का झुंड सामने आ गया। ट्रैक पर मवेशियों को देखकर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए लेकिन तब तक पशु इंजन की चपेट में आ चुके थे।
चालक ने तुरंत कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी। साथ ही पॉवर केबिन को सूचना दी। सूचना पर अधिकारी व सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेलवे ट्रैक को साफ कर यातायात को बहाल कराया गया। स्टेशन अधीक्षक रोजा जेपी सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक को साफ कर अप लाइन पर ट्रेन संचालन शुरू कर दिया गया है।