फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूटी रैली निकालकर दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

विज्ञापन
स्कूटी रैली निकालतीं महिला पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण के नेतृत्व में निकली रैली नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरी। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 आदि की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन


छात्राओं और महिलाओं को पुलिस ने बताए आत्मरक्षा के उपाय
तिलहर। महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के पास एक कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए।
इस मौके पर एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण, सीओ ज्योति यादव और प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्राओं, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने महिलाओं और छात्राओं को सरकार से संचालित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि छेड़खानी, उत्पीड़न या फोन पर परेशान किए जाने की स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर सूचना दें। इस दौरान उप निरीक्षक नेहा सैनी, दीपा तोमर, अंशु चौधरी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें