फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जननायक एक्सप्रेस में कपड़ा फैक्टरी के हेल्पर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमृतसर जंक्शन से दरभंगा जाने वाली 15212 जननायक एक्सप्रेस के कोच में सफर कर रहे नेपाल के जिला झापा के थाना व गांव राजगढ़ निवासी रोहित कुमार (38) की मौत हो गई। ट्रेन में सवार होने के बाद से ही उनकी सांस फूलने लगी थी।
विज्ञापन

कपड़े की फैक्टरी में काम करने वाले रोहित कुमार कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। वह अपने भाई अजय कुमार के साथ पंजाब से मुजफ्फरपुर होते हुए नेपाल जाने के लिए निकले थे। वह जननायक एक्सप्रेस में सवार थे। ट्रेन की सभी बोगी जनरल होती हैं। मृतक के भाई अजय कुमार ने बताया कि ट्रेन में सवार होने के बाद से ही रोहित की तबीयत बिगड़ने लगी। उसकी सांस भी फूल रही थी।
बुधवार को अधिक तबीयत बिगड़ने के बाद शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही रोहित ने दम तोड़ दिया। गार्ड के जरिये मेमो देने पर जीआरपी इंस्पेक्टर रमांकर यादव के साथ पुलिस बल पहुचा और शव को नीचे उतारा। सीओ जीआरपी ऋषिकेश यादव ने बताया कि मेमो आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें