फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: शाहजहांपुर में बरेली मोड़ से जलालाबाद मार्ग पर भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित, रूट डायवर्जन लागू

Wed, 29 Jul 2026 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शाहजहांपुर जिले में भारी वाहनों के मार्ग बदले गए हैं। यह व्यवस्था शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह तक लागू रहेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को देखते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से शाहजहांपुर जिले में भारी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है। इसके लिए मार्गों पर बैरियर और संकेतक भी लगाए जाएंगे। बरेली मोड़ से जलालाबाद मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन


एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सीतापुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को कटरा, खैरपुर, जैतीपुर, नवादा मोड़ से दातागंज मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।  इस तरह बरेली से आने वाले भारी वाहन कटरा चौराहा, खैरपुर व नवादा मोड़ मार्ग की ओर भेजे जाएंगे। अटसलिया पुल से मोहम्मदी मार्ग पर हाईवे से मैगलगंज, लखीमपुर मार्ग पर वाहन डायवर्ट किए जाएंगे। इसी तरह पुवायां से लखीमपुर मार्ग पर खुटार, मैलानी, लखीमपुर मार्ग पर भेजने की तैयारी है। 

उन्होंने बताया कि हरदोई से शाहजहांपुर मार्ग पर हरदोई बाईपास चौराहे से सीतापुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पीलीभीत-शाहजहांपुर मार्ग पर भारी वाहनों को निर्धारित होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा। यह डायवर्जन शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह तक लागू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें