फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस से यात्रा कर लौटे युवक समेत सात लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद घर में किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। रूस से आए युवक और अहमदाबाद, आगरा से लौटे सात लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें घर पर क्वारंटीन कर दिया गया है। सीएचसी प्रभारी ने बताया की स्क्रीनिंग जांच में सभी ठीक पाए गए हैं। उधर, महाराष्ट्र के नासिक से लौटे युवक की टेस्टिंग रिपोर्ट देर रात आने की उम्मीद है। वहीं दिल्ली से जैतीपुर के गांव में सवारियां लेकर आया ड्राइवर अभी तक लापता है उसकी खोजबीन जारी है।
विज्ञापन

पुलिस उपनिरीक्षक विश्वजीत ने बताया कि नगर की एक कॉलोनी का युवक अपने व्यापारिक भ्रमण के दौरान 23 फरवरी को रूस के एक पर्यटक स्थल पर घूमने गया था। वह 27 फरवरी को तिलहर अपने घर लौट आया। उच्चाधिकारियों से मिली सूचना के आधार पर युवक को घर से बुलाकर उसकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई है। वह पूर्णतया स्वस्थ है। उधर, क्षेत्र के एक गांव में बरात में शामिल होने आए गुजरात के अहमदाबाद निवासी दो महिलाओं और तीन पुरुषों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में चेकअप किया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद जांच में कोई लक्षण न पाए जाने पर उन्हें घर पर ही क्वारंटीन कर दिया गया है। बताते हैं कि पांचों मूलत: शाहजहांपुर की जलालाबाद तहसील के रहने वाले हैं। लगभग 30 वर्ष पहले काम की तलाश में सभी लोग अहमदाबाद चले गए थे। 10 मार्च को जलालाबाद में एक शादी में शामिल होने के लिए सभी आए थे। इसके बाद तिलहर के गांव में 15 मार्च को दूसरी शादी में सभी शामिल हुए हैं। लॉकडाउन होने के कारण ये लोग वापस अहमदाबाद नहीं जा सके। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने चेकअप में सभी को ठीक पाया है। सभी को घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
उधर, तिलहर के गांव में रहने वाले दो युवक आगरा में मजदूरी करके अपनी गुजर-बसर कर रहे थे। लॉकडाउन होने के बाद आगरा में हॉटस्पॉट के दोनों युवक भुखमरी के शिकार हो गए। इस कारण दोनों आगरा से किसी तरह घर को चल दिए। युवकों ने बताया कि वह किसी तरह लिफ्ट लेते हुए शनिवार को तिलहर पहुंचे हैं। यहां सीएससी पर पहुंचने के बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। डॉक्टर कमरुज्जमा ने बताया कि स्क्रीनिंग में दोनों ही ठीक पाए गए हैं। उन्हें घर में क्वारंटीन कर दिया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा के अनुसार महाराष्ट्र के नासिक से आए युवक की जांच रिपोर्ट रविवार देर रात आने की उम्मीद है। वहीं जैतीपुर के एक गांव का रहने वाला ड्राइवर दिल्ली से सवारियां लाने के बाद अभी तक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। आए हुए सभी की तलाश किए जाने के बाद उनकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें