फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में गर्मी और रात में सर्दी का मौसम सेहत के लिए साबित होगा नुकसानदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दो दिन से पश्चिमी विक्षोभ में कमी आने के साथ वायुदाब सामान्य से कम हुआ तो हवा की रफ्तार घटने के साथ ही रात में आसमान साफ होने से सर्दी बढ़ गई। इसके विपरीत दिन में लगातार धूप निकलने से अधिकतम तापमान अब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने को बेताब है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बैरोमीटर सूचकांक में गिरावट के कारण अगले दो दिन तक दिन में पारा उछलेगा और इसके साथ ही रात में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है। इधर, डॉक्टरों का कहना है कि दिन और रात के तापमान में भारी अंतर से शरीर का सामंजस्य बनाए रखने में जरा सी लापरवाही बच्चों और बुजुर्गों में कई बीमारियां पैदा कर सकती है।
विज्ञापन

दिन में अधिकांश लोग गर्म कपड़े पहने बगैर बाजारों में घूमते नजर आए, लेकिन दिन ढलने के बाद लोगों को सर्दी से बचने के लिए हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार रात में धुंध छाई रहने से न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री बढ़कर 12.9 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन दोपहर बाद मध्यम गति से हवा चलने के कारण अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री घटकर 29 डिग्री सेल्सियस हो गया। उनका कहना है कि रात की तुलना में दिन में तापमान दोगुना से ज्यादा होने के कारण दिन में गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है, लेकिन अभी एक सप्ताह तक रात से सुबह तक मौसम में सर्दी का प्रभाव बना रहेगा।
होली की तैयारियों के अनुकूल हुआ मौसम
बीते दो-तीन दिन से पछुआ हवा के थपेड़े मंद पड़े और दिन में चटख धूप निकलनी शुरू हुई तो दिन में मौसम होली की तैयारी के अनुकूल साबित होने लगा। इसीलिए अधिकांश घरों में आलू के पापड़, चिप्स, चावल की कचरी आदि मेहमानों के नाश्ते की चीजें बनाई जाने लगी हैं। अभी तक हवा चलने से पापड़, कचरी को धूल से बचाना कठिन हो रहा था, लेकिन अब हवा धीमी पड़ने से तेज धूप में यह सभी चीजें जल्दी सूख रही हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह के दौरान तापमान (डिग्री सेल्सियस)
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
26 फरवरी 23.0 13.7
27 फरवरी 25.5 12.4
28 फरवरी 26.0 12.2
01 मार्च 25.5 11.5
02 मार्च 27.5 12.5
03 मार्च 29.5 12.2
04 मार्च 29.0 12.9
फोटो: 04 एसपीएनपी 20
एलर्जी और सांस के रोगी बरतें विशेष सावधानी
रात और दिन के तापमान में उतार चढ़ाव के अनुरूप मौसम में बदलाव लोगों के स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ रहा है। खासकर उन लोगों पर जो दिन में धूप के कारण गर्म कपड़े उतारने के बाद दिन ढले तक हल्के कपड़ों में घरों से लेकर बाहर तक चहलकदमी कर रहे हैं। इसीलिए जिला अस्पताल की ओपीडी (वाह्य रोगी विभाग) में इन दिनों वायरल संक्रमण और मच्छर जनित बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। इन्हीं दिनों तरह-तरह के फूल खिलने से हवा में तैर रहे पराग कण एलर्जी और अस्थमा के मरीजों के लिए हानिकारक साबित हो रहे हैं। दिन में कहीं बाहर जाते वक्त अभी गर्म कपड़े जरूर पहनें। बच्चों और सांस रोग से पीड़ित बुजुर्गों का विशेेष ख्याल रखने की जरूरत है। एलर्जी और अस्थमा के रोगी मास्क लगाकर बाहर निकलने की आदत डालें। -डॉ. एमएल अग्रवाल, वरिष्ठ परामर्शदाता, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें