फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवाणी सुन संगत हुई निहाल

Wed, 25 Nov 2015 11:38 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरमत संगीत विद्यालय और रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन तथा गुरुवाणी का पाठ कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

सबसे पहले दर्शन सिंह माटा परिवार की ओर से रखवाए गए श्री अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके पश्चात श्री सुखमनी साहिब के पाठ और शबद-कीर्तन हुए। फूलों से सजे मुख्य दीवान के समक्ष श्री गुरु रामदास गुरमत संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों ने शबद-कीर्तन किया। इसी कड़ी में बीवी कौलाजी भलाई केंद्र अमृतसर से आए भाई गुर कृपाल सिंह ने साथियों के साथ गुरुवाणी का पाठ कर संगत को निहाल किया और गुरु महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के दरबार में मत्था टेककर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
संस्थाध्यक्ष कमलेश कौर माटा ने सेवादारों को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया। समागम के बाद सभी ने लंगर छका। सीनियर मीत प्रधान जुझार सिंह मोगा ने आभार व्यक्त किया। व्यवस्थाओं में महासचिव हरभजन सिंह दुआ, अवतार सिंह मोगा, रवींद्र सिंह बग्गा, गुरवचन सिंह माटा, कुलदीप सिंह दुआ, राम सिंह गांधी, गुरमीत सिंह, परमजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, दलजीत सिंह, मंदीप सिंह, इंद्रजीत कौर, सुखवंत कौर, जसविंदर कौर, परमजीत कौर, गुरमीत कौर, जसमीत सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

इधर, भाजपा से जुड़े अल्पसंख्यकों ने गुरु नानक देव की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। इस अवसर पर सभी ने आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में तसलीम लगारी, गज्जूशाह, शाहेद अंसारी, मो. आबिद, फूल मियां, जमीर अहमद, पुत्तन अली, कयूम खां, करीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें