जेसी वीक के अंतर्गत रविवार को पार्टनरशिप डे मनाया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने परिवार के सदस्यों के साथ योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर आयुर्वेदाचार्य एवं योग प्रशिक्षक डॉ. प्रमोद मिश्रा और पतंजलि योग समिति के साधक विश्वनाथ शर्मा के साथ जेसी सदस्यों को डायबिटीज, मोटापा, माइग्रेन, थायराइड, सर्वाइकल, हार्ट संबंधी बीमारियों की जानकारी देकर उनका इलाज योग के माध्यम से करने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और पुरुषों को प्राणायाम और लघु व्यायाम के साथ आवश्यक योगाभ्यास भी कराया। खिरनीबाग स्थित किडजी प्री स्कूल में हुए कार्यक्रम में संयोजक अनिल गुप्ता और अभिनव ओमर की देखरेख में हुए कार्यक्रम में दोनों योग प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। पदाधिकारियों को योग साधना का चार्ट भी वितरित किया गया।
अध्यक्ष अमित गुप्ता ने आभार जताया। इस अवसर पर जेसी वीक के डायरेक्टर सचिन बाथम, वीना अग्रवाल, अंजु गुप्ता, मीनू खंडेलवाल, मनोज वर्मा, हरिओम गुप्ता, अमित अग्रवाल, विक्रांत गौतम, जितेश गुप्ता, विपेश खंडेलवाल, अंशुमान अग्रवाल आदि मौजूद रहे।