फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली, कोविड अस्पतालों को प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में ऑक्सीजन का संकट खत्म तो नहीं हुआ है, लेकिन शुक्रवार को मामूली राहत पहुंची है। जिले के समाप्तप्राय ऑक्सीजन स्टाक को पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन की खेप मिली है। हालांकि प्रशासन की प्राथमिकता आक्सीजन की सप्लाई कोविड अस्पतालों को करना है। बहुत इमरजेंसी में ही आम व्यक्ति आक्सीजन पा सकता है।
विज्ञापन

जिले में इस समय आक्सीजन पर प्रशासन ने पहरा लगा दिया है। ऑक्सीजन के अनावश्यक भंडारण और जमाखोरी रोकने के उद्देश्य से प्रशासन ने जरूरतमंद को ही ऑक्सीजन देने का निर्णय लिया है। इससे निजी अस्पतालों के साथ ही नॉन कोविड मरीजों को आक्सीजन की दिक्कत से जूझना पड़ रहा है।
डॉक्टर द्वारा आवश्यकता दर्शाने के बाद प्रशासनिक मंजूरी मिलने पर ऑक्सीजन ली जा सकती है। यही वजह है कि सुबह से शाम तक सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के चक्कर लोग लगाते रहते हैं। शुक्रवार को पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन जिले को प्राप्त हुई है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि ऑक्सीजन की सप्लाई पहले प्राथमिकता से कोविड अस्पतालों को दी जाएगी। इसके बाद गंभीर मरीजों को और निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

पांच मीट्रिक टन आक्सीजन प्राप्त हुई है। अभी सिर्फ कोविड अस्पताल को आक्सीजन दी जा रही है। निजी अस्पतालों में आवश्यकतानुसार एक या दो सिलिंडर दिये गये हैं। सबसे पहले हमारा मकसद कोविड अस्पतालों को आक्सीजन देना है।
विज्ञापन

राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें