शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने के मामले में जिला प्रदेश में दसवें स्थान पर है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। गोल्डन कार्ड बनाने के लिए दस से 31 मार्च तक आयुष्मान पखवाड़ा चलाए जाने के निर्देश दिए शासन की ओर से दिए गए थे।
सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता, आईसीडीएस की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आयुष्मान मित्र के सहयोग से शिविर लगाकर लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए गए हैं। इस अभियान की रैंकिंग में शाहजहांपुर प्रदेश के टॉप टेन जिलों में शामिल हुआ है। मंडल में जिले को दूसरा स्थान मिला है। रैंकिंग के आधार पर बरेली प्रदेश में आठवें, बदायूं 13वें और पीलीभीत 21वें स्थान पर रहा। योजना के नोडल अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि पखवाड़े के दौरान जिले में करीब 24,280 गोल्डन कार्ड बनवाए गए हैं।