फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार के दिलीपपुर गांव में चाट खाने से 55 लोग बीमार

विज्ञापन
बीमार बच्चे को इलाज के लिए ले जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार क्षेत्र के गांव दिलीपपुर में चाट खाने के बाद 55 लोग बीमार हो गए। बृहस्पतिवार को इसका पता लगा तो प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही एसडीएम दशरथ कुमार, सीओ नवनीत कुमार नायक और विधायक चेतराम दिलीपपुर गांव जा पहुंचे। दस लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें खुटार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया वहां से सात लोगों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। पुलिस ने उस दुकानदार को हिरासत में ले लिया है जिससे चार विक्रेता ने तेल खरीदा था।
विज्ञापन

दिलीपपुर की आशा वर्कर रामबेटी का बेटे रवि ने 28 मई ये चाट का काम शुरू किया। सोमवार को रवि अपने पिता के साथ गांव रामपुर कलां स्थित एक किराने की दुकान से चाट बनाने के लिए तेल आदि सामान खरीदकर लाया था। मंगलवार को चाट बनाने के बाद वह गांव में बेचने को निकल गया। उससे कुछ ग्रामीण ने चाट खरीदकर खाई। उसी रात चाट खाने वालों की तबीयत खराब हो गई। उनका गांव के झोलाछाप को बुलाकर इलाज शुरू करा दिया गया। मगर इस पर ग्रामीणों ने ध्यान नहीं दिया। रवि ने बुधवार को भी गांव में घूमकर चाट बेची, लेकिन उस दिन बिक्री कम हुई। इससे रवि ने बची हुई चाट अपने घरवालों को खिला दी। इसके बाद रवि के परिवार के लोग भी बीमार पड़ गए।
मंगलवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक गांव में 55 लोग बीमार हो चुके थे। बृहस्पतिवार सुबह रवि की मां व आशा वर्कर रामबेटी ने लोगों के बीमार होने की सूचना खुटार के सरकारी अस्पताल में दी। इसके बाद खुटार अस्पताल से डॉ. संजीव कुमार, संजीव वर्मा, सूर्यप्रकाश वर्मा, देवेंद्र कुमार आदि ने दिलीपपुर गांव जाकर रोगियों का इलाज शुरू किया। हालत गंभीर होने पर चाट विक्रेता रवि, काजल, राहुल, यश, अर्पित, संदीप, दिव्या, हिमांशु, परमजीत आदि को खुटार अस्पताल भेज दिया। वहां से हिमांशु और परमजीत समेत सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

लोगों को फूड प्वाइजनिंग होने की संभावना है। चिंता की बात यह है कि लोग अस्पताल आने के बजाय गांव में झोलाछाप से इलाज कराते रहे, जिससे समस्या ज्यादा हो गई। अभी तक कुल 46 लोग बीमार चिह्नित किए गए हैं, जिसमें से सात लोगों को रेफर किया गया है। गांव पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी नजर है। कोई मरीज बढ़ता है तो तत्काल इलाज कराया जाएगा।
डॉ. संजीव कुमार, सीएचसी प्रभारी, खुटार
ये हुए बीमार
गांव दिलीपपुर में चाट खाने से दीप सिंह की नौ वर्षीय पुत्री संजना, 15 वर्षीय पुत्र अमनदीप सिंह, सालिगराम का 18 वर्षीय पुत्र सतीश, 11 वर्षीय ओमेंद्र, 616 वर्षीय पुत्री सुमन, 15 वर्षीय नीतू, 14 वर्षीय विनीता, पातीराम का 11 वर्षीय पुत्र शिवम, अजय का 12 वर्षीय पुत्र आर्यन, सुनील कुमार का 12 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र, रा6जेश का 13 वर्षीय पुत्र प्रिंस, सत्यपाल का 17 वर्षीय पुत्र आकाश, 20 वर्षीय पुत्री रचना, 18 वर्षीय पुत्री ममता, 15 वर्षीय सविता, 12 वर्षीय शिवानी, 10 वर्षीय मोनिका, संतोष कुमार का छह वर्षीय पुत्र हर्षित, रामसनेही का 26 वर्षीय पुत्र सुनील, जसविंदर की पत्नी 26 वर्षीय बबली, मोती सिंह की पत्नी 34 वर्षीय रेणुका, पुत्री 17 वर्षीय ललिता, पुत्र 13 वर्षीय अनुज, सुरेश कुशवाहा की चार वर्षीय पुत्री सुनामी, 13 वर्षीय पुत्र अभिनव, इंद्रजीत का पांच वर्षीय पुत्र आयुष, छह वर्षीय अनिकेत, रामप्रकाश की पत्नी मंजू देवी, रामचंद्र का 12 वर्षीय पुत्र सुमित, राकेश का 15 वर्षीय पुत्र संदीप, साधूराम का 13 वर्षीय पुत्र शोभित, चंद्रपाल और उनका 13 वर्षीय पुत्र राज सहित 50 से अधिक लोग बीमार हुए है।
खाद्य विभाग ने लिया तेल का सैंपल
पुवायां। चाट खाने से 50 से अधिक लोगों के बीमार होने के बाद एसडीएम के आदेश पर फूड इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने चाट विक्रेता के घर मिले रिफाइंड और गांव रामपुर कलां पहुंचकर किराना व्यापारी के यहां से तेल का सैंपल लिया। उन्होंने बताया कि सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें