फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चे मिलेगा पीजीआई में इलाज, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चे को लॉकडाउन के कारण इलाज न मिल पाने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। जल्द ही उसे समुचित इलाज हेतु पीजीआई ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नलवाली गली निवासी प्रमोद गुप्ता के 11 वर्षीय इकलौते बेटे चिराग गुप्ता की कुछ दिन पहले तबियत खराब होने पर उसे बरेली ले जाया गया था। जहां जांच चिराग को डॉक्टर ने ब्लड कैंसर होने की बात कही। इससे परेशान प्रमोद बेटे को भर्ती कराने के लिए अस्पतालों के चक्कर काटते रहे, लेकिन लॉकडाउन के चलते बच्चे को भर्ती नहीं किया गया। नौ मई को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का पत्र लेकर प्रमोद लखनऊ स्थित पीजीआई गए। वहां से भी बैरंग लौटा दिया गया। इलाज न मिलने की वजह से गंभीर हालत में चिराग घर पर ही पड़ा था। मंगलवार के अंक में इसकी खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित की गई। इस पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के ओएसडी एसपी सिंह तथा एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने पीड़ित चिराग के पिता को फोन करके बच्चे को जिला अस्पताल लाने को कहा। एसपी सिंह ने बताया कि उन्होंने चिराग के इलाज के लिए सीएमएस और पीजीआई के निदेशक से वार्ता की। इसके अनुसार चिराग को जिला अस्पताल से पीजीआई को रेफर करवा दिया जाएगा। इसके बाद वहां भर्ती होने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें