फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार का प्रयास करने वाले रेलकर्मी पर एफआइआर, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा रेलवे ग्राउंड के किनारे लकड़ी बीनने आई लड़की को रेल कर्मचारी ने अपने साथी के साथ पकड़ लिया और रेल डिब्बे के किनारे खींच कर ले गए। जहां पर दोनों ने लड़की का मुंह दबा दुराचार करने का प्रयास किया। लड़की के साथ आए भाई के शोर मचाने पर रेलवे ग्राउंड में शाम को टहलने आए लोग दौड़कर वहां पहुंच गए और रेल कर्मचारी के चुंगल से लड़की को छुड़ाया। इस बीच एक रेल कर्मचारी भागने में सफल रहा। पकड़े गए रेल कर्मचारी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मंगलवार को दुष्कर्म का प्रयास करने वाले रेलकर्मचारी सनी कुमार के खिलाफ धारा 354 पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रोजा थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि दुष्कर्म का प्रयास करने वाले सनी कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया गया है। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें