फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही सीएचसी में प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। सीएचसी में बृहस्पतिवार शाम प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। इस पर परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। परिजन महिला स्वास्थ्य कर्मी पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव विक्रमपुर चकौरा निवासी सुखदेव की पत्नी सुनीता को प्रसव पीड़ा पर बृहस्पतिवार सुबह निगोही सीएचसी में भर्ती कराया गया था। सुनीता ने 5:19 बजे पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद सुनीता को रक्तस्राव शुरू हो गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। सुखदेव ने ड्यूटी पर मौजूद महिला स्वास्थ्य कर्मी से कहा। इस पर महिला कर्मचारी ने कहा कि परेशान मत हो, जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं। रात भर यहीं रहो। सुबह छुट्टी कराकर घर ले जाना। इसके बाद महिला स्वास्थ्य कर्मी अपने कमरे पर चली गई। सुखदेव ने बताया कि देर शाम अचानक सुनीता हालत ज्यादा बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
सुखदेव ने आरोप लगाया कि महिला स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही की वजह से उसकी पत्नी की जान चली गई। इसके बाद उसकी पत्नी को एंबुलेंस में भेजवा दिया, ताकि यह बताया जा सके कि उसे रेफर किया जा रहा है। सुनीता की मौत का पता लगने पर कई लोग पहुंच गए, जिससे हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें