फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संविदा कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी

विज्ञापन
शहरी प्रा​थमिक स्वास्थ्य केंद्र कटिया टोला में लटका ताला। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नियमित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने लगी हैं। ग्रामीण व शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लटक रहे हैं। ओपीडी के साथ एआरवी और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण जैसी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। इससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मांगों को लेकर संविदा कर्मियों ने पहले कई दिनों तक काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद बृहस्पतिवार से तीन दिन की हड़ताल शुरू की। सोमवार से कर्मचारी लखनऊ में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। करीब 1400 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के आंदोलन में शामिल होने से स्वास्थ्य इकाइयों की व्यवस्थाओं पर असर पड़ा है।
संविदा कर्मियों के जिम्मे संचालित स्वास्थ्य इकाइयों में सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों को बिना उपचार लौटना पड़ रहा है। वहीं, गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए भी भटकना पड़ रहा है। हड़ताल लंबी खिंचने से स्वास्थ्य सेवाओं को सामान्य बनाए रखना विभाग के लिए चुनौती बनता जा रहा है। दूसरी ओर संविदा कर्मी लखनऊ में हड़ताल पर डटे हैं। धरने में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह,जिला मंत्री डॉ.प्रशांत सिंह, शहरी इकाई के अध्यक्ष पंकज अग्निहोत्री, संतोष सिंह, विकास गौतम आदि शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें