फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निगोही में अनशन पर बैठे किसान नेताओं की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
निगोही के बिजली उपकेंद्र के बाहर अनशन कर रहे किसान नेता देवेंद्र पाल से बातचीत करते इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
निगोही। संडा खास के नवनिर्मित बिजली उपकेंद्र और वहां के सभी फीडर चालू कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन नेताओं का स्थानीय उपकेंद्र के सामने आमरण अनशन मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को हालत बिगड़ने पर सीएचसी भेजे गए 85 वर्षीय बुजुर्ग किसान नेता लक्ष्मण प्रसाद इलाज से राहत मिलने के बाद देर शाम फिर अनशन में शामिल हो गए। उनके साथ 50 घंटे से अन्न-जल त्याग कर अनशन कर रहे यूनियन के 75 वर्षीय मंडल महासचिव देवेंद्र पाल सिंह का स्वास्थ्य शिथिल होने पर मेडिकल टीम ने दोनों की जांच की।
विज्ञापन

मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने नौ दिन तक क्रमिक अनशन किया, लेकिन विद्युत निगम के अभियंताओं के बार-बार समय मांगे जाने के बावजूद नया उपकेंद्र चालू नहीं हो सका। इसके विरोध में दोनों बुजुर्ग किसान नेताओं ने रविवार को दोपहर से आमरण अनशन शुरू कर दिया। दोनों अनशनकारियों की आयु अधिक होने के कारण उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है।
इसलिए सीएचसी की टीम वहां के प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी के नेतृत्व में उनकी लगातार निगरानी कर रही है। दोनों के स्वास्थ्य की जांच करने पर उनके रक्तचाप में गिरावट सामने आई है। लक्ष्मण प्रसाद का शुगर लेवल भी अस्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन

इसके बावजूद दोनों किसान नेता अनशन खत्म करने को तैयार नहीं हैं। यूनियन के मंडल महासचिव ने उन्हें मनाने पहुंचे विद्युत निगम के अभियंताओं से साफ कह दिया कि जब तक मांगों के अनुसार काम पूरा नहीं होता, आमरण अनशन जारी रहेगा। उनका कहना था कि एसडीएम ने मंगलवार की शाम चार बजे तक संडा खास उपकेंद्र से सभी फीडरों की लाइनें चालू कराने आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।
एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि नए उपकेंद्र और उसकी नई लाइनें शुरू करने से पहले उनके प्रायोगिक परीक्षण में कुछ समय लग रहा है। उपकेंद्र के सभी फीडर जल्द चालू करा दिए जाएंगे। एसडीओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार की पूरी रात जिंदपुरा ट्यूबवेल फीडर चला था। सुबह फाॅल्ट आने पर शटडाउन लेकर काम चल रहा है। जल्द ठीक हो जाएगा। अन्य लाइनों पर भी कार्य चल रहा है। जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें