फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ग्रामीण की मौत, आम के पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
लक्ष्मण सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र के कोना याकूबपुर गांव निवासी 42 वर्षीय लक्ष्मण सिंह की सोमवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव खेत पर आम के पेड़ से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, वह बीमारी के कारण तनाव में थे।
विज्ञापन

सत्येंद्र ने बताया कि लक्ष्मण पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। वह पीलिया के साथ ही अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। इस कारण तनाव में रहते थे। सोमवार की दोपहर लक्ष्मण किसी को बिना बताए घर से निकल गए। शाम तक जब वापस घर नहीं आए तो उनकी पत्नी शीला देवी को चिंता हुई। शाम करीब सात बजे गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि लक्ष्मण का शव कृष्णचंद्र के खेत में आम के पेड़ से लटका हुआ है।
रोते-बिलखते परिजन घर से सात मीटर दूर खेत पर गए। शव को नीचे उतारकर घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। बेटी प्रिया, अंशिका, बेटा अनूप और अनुराग का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। परिवार की आजीविका खेती पर ही निर्भर है। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि घरवालों के अनुसार लक्ष्मण सिंह बीमारी के चलते अवसाद में थे। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें