फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी-पीएचसी में बेड आरक्षित

विज्ञापन
ट्रामा सेंटर का फोटो।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दीपावली को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। सीएचसी-पीएचसी पर जरूरत की दवाओं के साथ ही बेड भी आरक्षित कर दिए गए हैं। दूसरी ओर त्योहार पर वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह से अस्थमा और श्वास रोगियों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन

दीपावली को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में बर्न वार्ड तैयार करते हुए सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गईं हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी-पीएचसी पर कर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। सीएमओ ने चिकित्सा प्रभारियों को पत्र भेजकर बताया है कि सीएचसी-पीएचसी पर चार-चार बेड आरक्षित किए जाएं। आंख इंजरी, बर्न इंजरी की पर्याप्त औषधि उपलब्ध हों। एंटी स्नेक वेनम व एंटी रैबीज वैक्सीन भी उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए।
इकाइयों में चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाए। इधर, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने सांस के रोगियों को त्योहार पर सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अस्थमा और श्वांस रोगी फेफड़ों से संबंधित उन बीमारियों से ग्रसित होते हैं। जिनमें श्वांस नलिकाएं सूज और सिकुड़ जाती हैं।
विज्ञापन

इससे सांस लेने में रोगी को कठिनाई होती है। खांसी, घरघराहट और सीने में जकड़न होती है। अस्थमा और श्वांस रोगियों को पटाखों से दूर रहना चाहिए। इनसे निकलने वाला धुआं और रसायन सांस लेने में दिक्कत पैदा कर सकते हैं। इससे दम घुटने लगता है। उन्होंने बताया कि त्योहार के चलते खानपान पर विशेष ध्यान दें। रंग व खुशबू वाली मिठाई न खाएं।
विज्ञापन



बचाव के उपाय
- अस्थमा के मरीज खुले में न लेटें।
- धूल और धुएं से बचाव रखें।
- अस्थमा की दवा घर पर भी रखें
- झोलाछाप से उपचार कराने से बचें।
- जरा भी परेशानी होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें
(जैसा राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें