फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वायुदाब 12 मिलीबार गिरने से बादल छाए रहने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ऊंचाई पर बादल छाए रहने की वजह से शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब 12 मिलीबार गिरा हुआ है। इससे बादल छाए हुए हैं। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होने का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 12 मिलीबार गिरा हुआ है। उत्तरी हवा चल रही है। आर्द्रता 48 फीसदी है। संभावना है कि रविवार को भी बादल छाए रहेंगे और तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें