विकास खंड मदनापुर के गांव बिरियाकलां में प्रधान व सेक्रेटरी ने चयनित 23 लोहिया आवास के निर्माण के लिए शासन द्वारा ग्रामीणों के खाते में भेजी गई पहली किश्त की राशि उनसे निकलवाकर खुद ठेकेदार बनकर निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया है। ग्रामीणाें का आरोप है कि एक निकटवर्ती भठ्ठे पर सारी निर्माण सामग्री रेत, सीमेंट, बजरी आदि एकत्रित कर लोहिया आवासाें के लिए भेज कर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। शासन द्वारा लाभार्थियाें के खाते में पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रूपये भेजा गया है जोकि उनसे लेकर महंगी दराें की सामग्री भेजकर ग्रामीणाें व सरकार को चूना लगाया जा रहा है।
प्रधान व सेक्रेटरी द्वारा बिचौलिए के रूप में लाभार्थियाें के खाताें में भेजा गया धन एक भठ्ठे पर जमा कराकर निर्माण के लिए महंगी दराें पर सामग्री भेजकर निर्माण कराने का प्रकरण मेरे संज्ञान में आया है। प्रकरण की पूरी जांच कराई जा रही है। यदि शिकायत सही पाई जाती है, तो दोषियाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संजय शर्मा, खंड विकास अधिकारी, तिलहर