फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भजनों पर झूमे श्रद्धालु, फूलों की होली खेली

विज्ञापन
शाहजहांपुर में दुर्गा एन्क्लेव में भजनों पर ​थिरकते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कार्तिक मास की प्रभातफेरी का दुर्गा एन्क्लेव में जोरदार स्वागत किया गया। इस बीच फूलों से होली खेली गई।
विज्ञापन

मंगलवार को अनीता सक्सेना के परिवार ने किशोरी जू और लड्डू गोपाल का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मंडल के उप प्रधान हरीश बजाज ने भगवान गणेश की वंदना की। इसके बाद गौरव अरोरा, गौरव कुमार, अंकित सचदेव और नवीन सचदेव ने श्री राधा-कृष्ण के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों पर महिलाओं और पुरुषों ने जमकर नृत्य किया। फूलों की होली खेली गई और मटकी से टॉफियां निकालकर श्रद्धालुओं में बांटी गईं।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी की ओर से राखी अरोरा, डॉ. सिम्मी सचदेव, ज्योति स्वरूप सचदेव और जगदीश गोगिया ने सक्सेना परिवार को आशीर्वाद स्वरूप भेंट प्रदान की। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि बुधवार को राखी अरोरा अपने परिजनों के साथ दुर्गा होटल में प्रभातफेरी का स्वागत करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें