फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विरोधी पक्ष को फंसाने के लिए खुद को मारी थी गोली

विज्ञापन
मदनापुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रवींद्र सिंह व राहुल। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुकदमेबाजी के चलते विरोधी पक्ष को फंसाने के लिए वादी रवींद्र सिंह ने खुद ही अपने पैर में गोली मारी थी। मदनापुर पुलिस ने साजिश का खुलासा करते हुए रवींद्र और उसके साथी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि एक नवंबर को रवींद्र ने नीरज मौर्या और सुनील पर गोली मारने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि पत्नी से विवाद के बाद शराब के नशे में रवींद्र ने खुद को गोली मारी और राहुल के साथ तमंचा छिपा दिया। इसके बाद पूर्व की मुकदमेबाजी के चलते नीरज और सुनील के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें