देश में स्काउट गाइड के जनक पंडित श्रीराम वाजपेयी के जन्मदिवस (11 अगस्त) की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त एवं डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने रोटी गोदाम स्थित वाजपेयी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के साथ ही पौधे भी रोपे। साथ ही श्रीराम जी का जन्मदिन मनाने के लिए तैयारियां भी की गईं।
रोटी गोदाम स्कूल परिसर में पांडेय का स्वागत स्काउट एवं गाइड ने कलर पार्टी और स्कार्फ पहनाकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन और जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर ने ईश वंदना एवं स्वागत गीत से किया। इस दौरान मौजूद लोगों को पंडित श्रीराम वाजपेयी के जीवनकाल के बारे में बताया गया। पांडेय ने कहा कि क्रांतिकारियों की इस धरती पर देश भर में स्काउट लाने वाले वाजपेयी का भी जन्म हुआ है। इस मौके पर नगर शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल त्रिवेदी, ब्लाक स्काउट मास्टर विजयपाल, अनंत वाजपेयी, विजय कांत, विद्याधर मिश्रा, दिनेश पाल, प्रमोद कुमार, राकेश सक्सेना, संतोष कनौजिया, अंबरीश शुक्ल, अमित त्रिपाठी, रामकरन एवं ब्लाक गाइड कैप्टन अर्चना जौहरी, रूफिया खान, शैलजा गुप्ता, रीतारानी, प्रशस्ति सक्सेना, बबिता मिश्रा, प्रज्ञा सक्सेना, पल्लवी आदि ने जन्मदिवस मनाने की तैयारियां भी कीं। इस दौरान स्काउट पंकज, अजय, तालिब, विकास, गौरव, निखिल, अरबाज और गाइड पूनम, सुषमा, रानी आदि मौजूद रहीं।