‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगाÓ। इन पंक्तियों की सार्थकता दशकों बाद अब शहर में दिखाई दी। काकोरी कांड के महानायकों की स्मृति में अभिव्यक्ति नाट्य मंच और मॉस संस्था की ओर से गत वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर नाटक और नृत्य प्रतियोगिता शुरू की गई, जो दूसरे वर्ष भी उसी जोशोखरोश से आयोजित हुई, जैसे पहले वर्ष हुई थी। शहीद दिवस पर अमर बलिदानियों को अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इस बार भी नगर में भव्य रंगयात्रा निकाली गई। इसके अलावा युवक बिरादरी ने सद्भावना यात्रा निकाल कर कार्यक्रमों की श्रंखला में एक आयोजन और जोड़ा। वहीं, शहीद फाउंडेशन की ओर से अमर शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पर श्रद्धांजलि समारोह हुआ। नगर पालिका परिसर, शहीद उद्यान और बिस्मिल पार्क में भी अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
शहीद दिवस का मुख्य आकर्षण तो वह रंगयात्रा ही रही, जिसमें देशभर से जुटे सैकड़ों महिला-पुरुष रंगकर्मियों ने अभिनय के साथ क्रांतिकारियों की शहादत को सलाम किया। नाचते, गाते, झूमते, हंसते-खिलखिलाते हुए ओड़ीसा, आसाम, बरेली, देहरादून, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र आदि के कलाकारों ऐसी छटा बिखेरी कि लोगबाग आश्चर्यचकित होकर रह गए। बेलौस अंदास में नाचते-झूमते कलाकारों को देख हरेक को यही कहते सुना गया कि सही मायने में अब मनाया गया शहीद दिवस। रंगयात्रा का आमजन ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया।
महाराजा अग्रसेन भवन केरूगंज से रंगयात्रा का शुभारंभ सांसद कृष्णा राज ने झंडी दिखाकर किया। इसके बाद डीजे पर बजे रहे देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर डांस करते हुए मेहमान और मेजबान कलाकार चारखंभा, चौक, मंडी मोड़, मालखाना मोड़, घंटाघर, बहादुरगंज, सदरबाजार होते हुए नगर पालिका के समक्ष पहुंचे, जहां अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच निकली रंगयात्रा की व्यवस्था में कमल किशोर कठेरिया, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, शमीम आजाद, सुनीता कठेरिया, अरविंद चोला, शिवम श्रीवास्तव, सौरभ अग्निहोत्री, संजय डोनाल्ड, विनीत सिंह, संजय राठौर, अतीक रहमान, प्रभा मौर्या, दिव्यांशू, शिवा, रिजवान, अजय मोहन शुक्ला, संजीव गुप्ता आदि का योगदान रहा।
फोटो- 17 और 18 में
सद्भावना यात्रा निकालकर
किया शहादत को सलाम
युवक बिरादरी की ओर से निकाली गई सद्भावना यात्रा में अमर शहीदों के चित्रों पर स्कूली बच्चों और आमजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। जलालनगर स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पर गुलपोशी करने के बाद नगर मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह, चेयरमैन तनवीर खां, अमर शहीद के प्रपौत्र अशफाक उल्ला खां और प्रयांशु सिंह ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ताल डांस इंस्टीट्यूट के कोरियोग्राफर अंकित मिश्रा के निर्देशन में स्कूली बच्चे डांस कर रहे थे। इस दौरान अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह के चित्र और शहीद ज्योत पर शहरवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। आयोजन में स्कूली बच्चों ने मानव श्रंखला बनाकर शहीदों को नमन किया। यात्रा में शरद राही, डॉ. इंदु अजनबी, पवन सिंह, शमिंदर सिंह बेदी, नितेश गुप्ता, चित्रा सक्सेना, एकता सक्सेना, पल्लवी मिश्रा, मीनाक्षी सक्सेना, मो. इरफान, महेंद्र गुप्ता, निकुंज गुप्ता आदि का योगदान रहा।
फोटो- 08 में
संकल्प संस्था ने खिरनीबाग में किया आयोजन
संकल्प संस्था की ओर से खिरनी बाग स्थित पार्क में अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शहीदों के जयघोष के साथ उपस्थितजनों ने बिस्मिल, अशफाक और रोशन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी गौरव गाथा सुनी और सुनाई। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह, संस्थाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, राजाराम मिश्र, प्रेम बिहारी गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, जीसी मिश्रा, राम मनोहर भट्ट, महेश द्विवेदी, गीता पांडेय, कमल चतुर्वेदी, सरोज गुप्ता, डॉ. सविता सचदेवा, सुभाष अवस्थी, मदनलाल पाठक समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
स्कूली बच्चों ने भी
शहीदों को किया नमन
शिक्षण संस्थाओं में भी शहीद दिवस पर जाबांजों को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बचपन स्कूल में नन्हें-मुन्नों ने अपनी शिक्षिकाओं के साथ शहीद पार्क में पहुंच कर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रबंधक राम नरेश यादव और प्रधानाचार्य निधि बहल, पारुल यादाव, हुमा, पूनम वाजपेयी, आफरीना, शमशाद ने बच्चों को उपयोगी जानकारी दी। ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में मनाए गए शहीद दिवस पर स्वाभिमान ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक अशित पाठक, प्रबंधक आशुतोष शुक्ला, प्रधानाचार्य मनमोहन सक्सेना, सीपी शुक्ला, महजबी खान, सरोज, देवेंद्र अवस्थी, जय प्रकाश अवस्थी आदि ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वीरांगना अवंती बाई महाविद्यालय कहिलिया में संस्थापक एवं पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, सर्वेश वर्मा, प्राचार्य पंकज शुक्ला, कपिल वर्मा, नितिन मिश्रा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इंडियन सोशल सोसाइटी की गोष्ठी में अध्यक्ष एम एजाज, सुनील कुमार, नईमुद्दीन, शमशुद्दीन, नरेश प्रजापति, अकरम आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। माधव राव सिंधिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कानूनी सलाहकार नील जौहरी, प्रधानाचार्य मीरा भाटिया, अचला, जावेद, विनीत, फरीद, शबनूर, प्रीति सिंह, फरहत, अनूप गुप्ता आदि ने अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ह्यूमन विद्यार्थी समिति की गोष्ठी में प्रदेशाध्यक्ष आकाश मिश्रा, त्रिवेंद्र सिंह, अनिल सिंह, आशीष कुमार, वाजिद अली, कर्मवीर सिंह, रोहित गुप्ता, वरुणेंद्र प्रताप आदि ने अमर शहीदों को नमन किया।