काकोरी कांड केे महानायकों के शहीद दिवस के उपलक्ष में संकल्प संस्था की ओर से दीपांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े गणमान्यों ने खिरनीबाग स्थित बिस्मिल उद्यान में अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप जलाए। इधर, जागृति संस्था की ओर से हुए कार्यक्रम में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अमर शहीदों के जयघोष के बीच उपस्थितजनों ने मोमबत्तियां जलाकर कृतज्ञता ज्ञापित की। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, महासचिव डॉ. इंदु अजनबी, डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, कमल चतुर्वेदी, डॉ. रागिनी अग्रवाल, हिमांशु पाराशरी, महेश चंद्र द्विवेदी, अजय गुप्ता, डॉ. मृदुल कुमार, धर्मेंद्र दीक्षित, केसी खन्ना, सरोज गुप्ता, सरिता वाजपेयी, राकेश मिश्रा, राम कैलाश तिवारी, सुनील अग्निहोत्री समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
इधर, जागृति संस्था की ओर से नगर पालिका परिसर में स्थापित अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह, क्रांतिकारी प्रेम किशन खन्ना की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में गुरु नानक पाठशाला, डान एंड डोना, आकांक्षा हाई स्कूल, लीड कांवेंट आदि स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाए। राजीव कृष्ण अग्रवाल के संचालन में हुए आयोजन में तराना जमाल, मुदिता जौहरी, स्मिता सक्सेना, अंशु गुप्ता, ज्योति गुप्ता, डॉ. मयंक भूषण पांडेय, सुनैना गुप्ता, डॉ. संजीता अग्रवाल, रम्मन गुप्ता आदि मौजूद रहे।