फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: मेधा को सम्मान के साथ मिली भविष्य की राह, एक हजार से अधिक मेधावी हुए सम्मानित

Sat, 30 May 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में शुक्रवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में एक हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। गन्ना शोध परिषद के प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं के छात्रों को मेडल व प्रशस्तिपत्र दिए गए। 
विज्ञापन
शाहजहांपुर में अमर उजाला भविष्य ज्योत सम्मान से सम्मानित किए गए मेधावी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं के मेधावियों का सम्मान किया गया। गन्ना शोध परिषद के प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में अतिथियों ने एक हजार से अधिक मेधावियों को मेडल पहनाकर और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। अपनी मेहनत को सराहना और भविष्य की राह मिलने से मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, ददरौल के भाजपा विधायक अरविंद सिंह व अन्य विशिष्टजनों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन




कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया। पहले सत्र में सीबीएसई और सीआईएससीई के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं, दूसरे सत्र में यूपी बोर्ड के मेधावी सम्मानित हुए। पहले सत्र में मुख्य अतिथि डीएम और विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने नौ स्कूलों और एक कोचिंग सेंटर के बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि सम्मान से आगे बढ़कर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में छात्राओं की संख्या अच्छी खासी है। 
विज्ञापन


डीएम बोले- छात्राएं खूब मन लगाकर पढ़ रहीं 
डीएम ने कहा कि इससे साबित होता है कि छात्राएं खूब मन लगाकर पढ़ रही हैं। वे किसी से कमतर नहीं हैं। यह बहुत अच्छी बात है। अगर देश की नारी पढ़ी-लिखी होगी तो देश की तरक्की की रफ्तार तेज होगी और पीढि़यां सुधरेंगी। उन्होंने लोगों से बालिका शिक्षा पर ध्यान देने की भी अपील की। विशिष्ट अतिथि देवेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Trending Videos

शाहजहांपुर में अमर उजाला भविष्य ज्योत सम्मान से सम्मानित किए गए मेधावी। - फोटो : संवाद
दूसरे चरण में ददरौल विधायक रहे मुख्य अतिथि 
दूसरा चरण दोपहर दो बजे से शुरू हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ददरौल से भाजपा विधायक अरविंद सिंह और विशिष्ट अतिथि बीएसए दिव्या गुप्ता, सीओ यातायात शुभम वर्मा, नगर शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सिंह ने यूपी बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित किया। इसके अलावा अमर उजाला की ओर से आयोजित नेशनल ओलंपियाड के जिला टॉपर और नेशनल टॉपर को सम्मानित किया गया। 

फ्यूचर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर (कॉरपोरेट रिलेशन एंड आउटरीच) अनुभव सिंह व ज्वाइंट डायरेक्टर हेमंत यादव ने भी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर प्रशस्तिपत्र दिए। विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश में शिक्षा को प्राथमिकता पर लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के लिए कराए गए कार्य गिनाते हुए कहा कि शाहजहांपुर में राजकीय विश्वविद्यालय बनने से छात्र-छात्राओं के लिए नए रास्ते खुलेंगे। 

उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं माध्यमिक व उच्च शिक्षा के कॉलेज न होने की वजह से पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो जाती थीं, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। छात्राओं के अंदर पढ़ने और आत्मनिर्भर होने की ललक बढ़ी है। सरकार भी नए माध्यमिक व उच्च शिक्षा के केंद्र स्थापित कर बालिकाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. इंदु अजनबी ने किया।

अर्श बी, अभिषेक और सुमनप्रीत कौर। - फोटो : संवाद
और बेहतर करने की मिली प्रेरणा
कार्यक्रम में हमें यह सीखने को मिला कि अभी आकाश और भी हैं। हमारे अंक अच्छे आए हैं, लेकिन अभी रुकना नहीं है। यह शुरुआत है। शुरुआत को बेहतर कल की ओर ले जाना है। - अर्श बी, कक्षा 12, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, भूड़ा मैनारी, पुवायां
विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों ने बताया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य को तय करना है। कठिन मेहनत और संघर्ष से ही सफलता मिल सकती है। अति उत्साह से हमें बचना होगा।  - अभिषेक सक्सेना, कक्षा 10, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल भूड़ा मैनारी, पुवायां
डीएम सर ने अपने संबोधन में सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। नारी शिक्षा के बारे में उनके प्रेरणादायक वक्तव्य से भविष्य में अच्छा करने का हौसला मिला है।  - सुमनप्रीत कौर, कक्षा 10, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल भूड़ा मैनारी, पुवायां

सिद्धार्थ वर्मा, अथर्व पांडे और शौर्य गुप्ता। - फोटो : संवाद
अमर उजाला के ओलंपियाड में भाग लिया था, इसके प्रमाणपत्र के साथ ही भविष्य ज्योति कार्यक्रम में भी सम्मानपत्र मिला। इससे मेरा हौसला बढ़ा है। आगे की कक्षाओं में और भी अच्छा प्रदर्शन करूंगा। - सिद्धार्थ वर्मा, कक्षा 10, एलएसपी पब्लिक स्कूल रामपुर कलां, खुटार
अमर उजाला की ओर से आयाेजित भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित होने का मौका मिला, साथ ही कॅरिअर को लेकर भी कई एक्सपर्ट से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। ये भविष्य में बहुत काम आने वाली हैं। - अथर्व पांडे, कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल, पुवायां
भविष्य ज्योति कार्यक्रम में मेहनत और लक्ष्य निर्धारण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। इसमें भी बताया गया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। कई जानकारियां मिलीं जाे कॅरिअर में मददगार होंगी।  - शौर्य गुप्ता, कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल, पुवायां
 

अंशिका और अंशिका मिश्रा। - फोटो : संवाद
मेधावियों को सम्मान करना सराहनीय कार्य है। छात्र-छात्राओं को उनकी मेहनत का फल मिला है। सम्मान मिलने से काफी खुशी हो रही है। इससे आगे बढ़ने की काफी प्रेरणा मिली है।- अंशिका, कुसुम गर्ल्स इंटर   कॉलेज अल्हागंज
हाईस्कूल की परीक्षा में काफी मेहनत की थी। तभी हमारे बेहतर अंक आए हैं। अमर उजाला की तरफ से सम्मान मिलने से काफी अच्छा लग रहा है। अब इंटरमीडियट में टॉप करने के लिए प्रयास करेंगे।  - अंशिका मिश्रा, आर्य कन्या पाठशाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन

इन्हें भी मिला सम्मान
आकाश इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर अभिज्ञान श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक अमित यादव, पुवायां के दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के अध्यापक जोहा खान, जयंत त्रिवेदी, रेयान इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा शर्मा, शिक्षक रविंद्र सिंह, चिनौर के होली एंजेल्स स्कूल की शिक्षिका आरती, शिक्षक गुरुबीर सिंह, श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ से सुबोध अग्रवाल, अमित कुमार यादव, सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज से आभा श्रीवास्तव, शिखा त्रिपाठी, बंडा के शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज से सोनी, सुखदेव सिंह, अनिल कुमार, नियामतपुर के श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकुमार यादव, शिक्षक अनुज कुमार सक्सेना, शिक्षिका पूजा सिंह, पाल मैथ्स क्लासेस संचालक रामसुमिरन पाल, अलीबाबा टेलीकॉम के स्वामी यासीन मलिक, बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय के डीआरएम राहुल प्रताप सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक मार्केटिंग राहुल वर्मा, दून इंटरनेशनल स्कूल से सुनील त्रिवेदी, ऋतु अग्रवाल, ऑल सेंट्स स्कूल से प्रबंधक सचिन बाथम, प्रिंसिपल साक्षी रस्तोगी, शिक्षिका मंतशा सिद्दीकी, श्रुति पांडेय, रूबी गुप्ता, पुवायां के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल से दीपक कश्यप, सुरेखा दीक्षित को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें