फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हांडा क्लब ने जीता कारगिल शहीद क्रिकेट कप टूर्नामेंट

Tue, 05 Nov 2024 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज खेल मैदान में कारगिल शहीद कप क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्य
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज खेल मैदान में कारगिल शहीद कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को हुआ। इसमें हांडा क्लब ने कैंट सुपर किंग की टीम को हराकर कप पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हांडा क्लब की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 149 रन बनाए। इसमें नहीम ने 81 व अनुज गुप्ता ने 34 रन की शानदार पारी खेली। कैंट सुपर किंग के खिलाड़ी इरफान ने दो विकेट झटके। दूसरी पारी में कैंट सुपर किंग की टीम 20 ओवर में 138 रन ही बना सकी। शिवम कपूर ने 51 रन की पारी खेली। हांडा क्लब के नईम ने तीन तथा अनुज गुप्ता ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

मैन ऑफ द सीरीज नहीम रहे। मुख्य अतिथि सैयद रिजवान, रामकुमार भोजवाल, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर मयूर खन्ना, मनोज यादव, छापू, शिखर दीक्षित, गौरव अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें