फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में विरोध करने वालों के नाम बंद लिफाफों में पूर्व मुख्यमंत्री को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गत दिनों विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा लखनऊ स्थित कार्यालय में की गई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक-एक उम्मीदवार से उसकी हार का कारण पूछा। इस बीच बंद लिफाफे में चुनाव में विरोध करने वाले और मदद न करने वालों के नाम अखिलेश यादव को सौंपे गए हैं। माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व चुनाव के समय हाथ पीछे खींचने वाले नेताओं पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

2022 के विधानसभा चुनाव में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरे सपा उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। जिले की सभी सीटें सपा के गंवाने के बाद सूपड़ा साफ हो गया। इस दौरान सपा के जिला स्तरीय नेतृत्व पर भी सवाल उठे। कार्यकर्ताओं ने समीक्षा बैठक कर चुनाव में कमी खोजने का तर्क रखा, लेकिन सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिला स्तर पर समीक्षा करने के बजाय गत दिनों प्रत्याशियों को लखनऊ बुला लिया।
वहां प्रत्येक उम्मीदवार से हार का कारण पूछा। इस बीच सभी प्रत्याशियों ने बंद लिफाफे में विरोध और मदद नहीं करने वालों के नाम सपा मुखिया को सौंप दिए हैं। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि बंद लिफाफों में नाम दिए गए हैं। ऐसे लोगों पर क्या कार्रवाई होगी, यह नेतृत्व तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें