फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें बनवाने के साथ ही गांव चौढेरा को गंदगी से निजात दिलाना मुख्य लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रौसर कोठी। ब्लॉक भावलखेड़ा की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत चौढेरा में काफी समस्याएं हैं। शाहजहांपुर हरदोई मार्ग पर स्थित इस ग्राम पंचायत की सबसे ज्यादा दिक्कत मार्गों को लेकर है। सड़क और नाली निर्माण अब भी नहीं हो पाया है। ऐसे में नई प्रधान से लोगों को काफी उम्मीद है कि नगर निगम क्षेत्र की तरह यहां के लोगों को भी सहूलियत मिले। प्रधान भी कहतीं हैं कि वह न सिर्फ मार्गों का निर्माण कराएंगी, साथ ही कोशिश रहेगी कि गंदगी से निजात मिले और गांव साफसुथरा रहे
विज्ञापन

आबादी-20 हजार
साक्षरता-70 प्रतिशत
शिक्षा-जूनियर हाईस्कूल
व्यवसाय-खेती, व्यवसाय, नौकरी
गांव की पहचान
ग्राम पंचायत चौढेरा में 150 वर्ष पुराना नारायण ठाकुरद्वारा मंदिर है। गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि इस मंदिर का सौंदर्यीकरण अंग्रेजों ने कराया था। मंदिर की काफी मान्यता है।
प्रधान का एजेंडा
चौढेरा की प्रधान गीता वर्मा ने बताया कि 10 वर्षों से सड़कों और नालियों का निर्माण नहीं कराया गया। गांव के खड़ंजे उखड़ गए हैं। नालियां गंदगी से बजबजा रहीं हैं। उनका ध्यय रहेगा, समस्याओं का निस्तारण हो। शिक्षा का स्तर सौ फीसदी करने के अलावा ग्राम पंचायत में कन्या इंटर कॉलेज एवं बच्चों के लिए खेल मैदान बनवाना उनका लक्ष्य रहेगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत चौढेरा को जाने वाले मार्ग पर महारानी अवंतीबाई द्वार का निर्माण कराने का भी पूरा प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की बात
जो पात्र है और उन्हें अब तक आवास नही मिल सके हैं, उन्हें सबसे पहले आवास मिलें। इस संबंध में प्रधान सबसे पहले कदम उठाएं।
- संजय वर्मा, दनियापुर
गांव में कई वर्षों से न ही खड़ंजे बिछाए गए और न ही पानी के निकालने का प्रबंध हुआ। प्रधान जी इस समस्या से निजात दिलाएं।
- आकाश, परमाली
गांव के मार्ग खराब हैं, खड़ंजे उखड़े हैं। लोगों को निकलने में काफी परेशानी होती है। प्रधान इस दिक्कत को दूर करें। - ललित, चौढेरा
रौसर कोठी के बंगला नं 8 में पानी के निकास की समस्या कई वर्षों से चली आ रही हैं। इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाए।
- फूल सिंह, रौसरकोठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें