फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आधी आबादी को अधिकारों के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को वन स्टॉप सेंटर पर महिला सशक्तीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि महिलाएं समाज की प्रेरणास्रोत हैं। जब महिला शिक्षित, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होतीं हैं तो पूरा समाज सशक्त बनता है।
विज्ञापन

मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को भयमुक्त वातावरण देना एवं उनके अंदर आत्मविश्वास का संचार करना है। एसपी ने बालिकाओं से संवाद कर उन्हें आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, महिला अधिकारों तथा समाज में अपनी भूमिका को सशक्त रूप से निभाने के लिए प्रेरित किया।
एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने कहा कि आज की बालिका आत्मनिर्भर भारत की नींव है। पुलिस विभाग सदैव महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपस्थित बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, महिला सहायता हेल्पलाइन 181 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सुरक्षित व्यवहार के सुझाव भी दिए। इस दौरान उपस्थित बालिकाओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए सेनेटरी पैड, बिस्कुट एवं स्वच्छता किट वितरित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें