पुवायां इंटर कॉलेज में छात्र को सम्मानित करते सीओ, प्रबंधक और प्रधानाचार्य। स्रोत प्रधानाचार्य
पुवायां। पुलिस स्मृति दिवस पर शुक्रवार को पुवायां इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में आदित्य कुमार, नैमिष पाल, अमन अवस्थी, चित्रकला में वैभव कश्यप, समीर, सचिन कुमार, भाषण में अश्विनी कुमार वर्मा, गिरिराज मिश्रा, मीर सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीओ प्रवीण मलिक, थाना प्रभारी रवि करन सिंह, कॉलेज के प्रबंधक राजीव सिंह, प्रधानाचार्य जेपी मौर्य ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर दरोगा मनीषा, अजीत सिंह, संजीव कुमार मिश्र, रामऔतार, भुवनेश कुमार सिंह चौहान, जमुना प्रसाद, राजेश कुमार, विशंभरदयाल, संजय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। संचालन पुनीत कुमार शर्मा ने किया। संवाद