फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आम के बाग में मिला युवक का अधजला शव

विज्ञापन
कांट में आम के बाग में अधजला शव मिलने पर लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
कांट (शाहजहांपुर)। ग्राम जशनपुर एवं मुनव्वरगंज उर्फ बरेंडा के बीच बरेडा निवासी शफी मोहम्मद के आम के बाग में एक युवक का अधजला शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव की पहचान नहीं हो सकी है। आग लग गई या किसी ने लगाई है, पुलिस इसका पता लगा रही है।
विज्ञापन

खेत में काम करने वाले रामदास ने बताया कि वह दोपहर 12 बजे खाना खाने घर गए थे। इसके बाद करीब दो बजे खेत पर वापस आए। देखा कि शफी मोहम्मद की झोंपड़ी के पास से धुआं उठ रहा था। तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी और झोंपड़ी के पास गए। देखा कि वहां पर एक युवक का अधजला शव पड़ा हुआ था।
खेत मालिक शफी मोहम्मद ने बताया कि वह दवा लेने के लिए शाहजहांपुर गया हुआ था। जब वापस आए तब घटना की जानकारी हुई। कांट पुलिस की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने अपनी जांच की। फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सदर प्रियंक जैन ने जांच की है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन

शव को लकड़ियों के नीचे से बाहर निकाला गया है। युवक करीब 60 प्रतिशत जला है। एक हाथ सुरक्षित है जिसमें दो अंगूठियां थीं। पुलिस आसपास के गांवों से लापता लोगों के बारे में जानकारी कर रही है।

कांट में युवक का अधजला शव मिला है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें