फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईंटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा, तीन लोग बाल- बाल बचे

Thu, 24 Nov 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खुटार। 
विज्ञापन
तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेहद जर्जर हो चुकी है 17 नंबर नलकूप की लाइन
विज्ञापन

बुधवार को हाइटेंशन बिजली लाइन का तार टूट कर गिरने से नगर पंचायत के सदस्य सहित तीन लोग बाल- बाल बच गए। तार गिरने से गन्ने में आग लग गई, जिस पर बमुश्किल काबू पाया जा सका।
नगर पंचायत खुटार के मोहल्ला रायटोला के सदस्य रामकृपाल का रसवां कलां गांवसभा के मजरा हिमंचलपुर में खेत है। बुधवार शाम को उनके खेत से गन्ना भरा जाना था। रामकृपाल भी खेत पर मौजूद थे। इस दौरान सरकारी नलकूप संख्या 17 को जाने वाली हाइटेंशन लाइन का तार टूट कर अचानक खेत में आ गिरा, सदस्य सहित ट्रैक्टर स्वामी शिवकुमार और श्रमिकों ने भागकर जान बचाई। तार गिरने से खेत में आग लग गई, जिस पर बमुश्किल काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकृपाल ने बताया कि नलकूप संख्या 17 को जाने वाली बिजली लाइन बेहद पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी है। लाइन में कई स्थानों पर तार को जोड़कर काम चलाया जा रहा है, जिस कारण तार टूटते रहते हैं, इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने लाइन के तार बदलवाए जाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें