फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का आलू न खरीदने पर हाफेड चेयरपर्सन खफा 

Tue, 25 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
न‌िरीक्षण - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
उप्र राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हाफेड) की चेयरपर्सन और बरेली मंडल के निदेशक ने मंडी में आलू खरीद सेंटर का औचक निरीक्षण किया। सेंटर पर आलू की खरीद कम होने पर नाराजगी जताते हुए केंद्र के प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी के खिलाफ  निरीक्षण बुक में टिप्पणी कर शासन को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

 बता दें कि किसानों को आलू की उपज का समर्थन मूल्य 487 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित कर मंडी में हाफेड ने आलू की सरकारी खरीद के लिए सेंटर खोला था। 13 से 24 अप्रैल के बीच इस सेेंटर पर 710 क्विंटल आलू ही खरीदा जा सका है। मंगलवार को सुबह हाफेड की चेयरपर्सन संगीता और बरेली मंडल के निदेशक आरके अवस्थी रोजा मंडी पहुंचे जहां आलू की जगह गेहूं के ढेर लगेे मिले। प्रशासन की ओर से चार कर्मियों के स्थान पर मात्र दो कर्मी सेंटर मिले। शासन की आलू खरीद योजना के लिए जिला उद्यान अधिकारी के दिलचस्पी न लेने पर चेयरपर्सन का पारा चढ़ गया।
निरीक्षण के दौरान आलू किसान मंजीत सिंह निवासी मोहमदी और कमलदीप सिंह निवासी रेहरिया ने चेयरमैन से सेंटर पर आलू खरीद न होने की शिकायत की है। पूरे मामले को निरीक्षण बुक में दर्ज किया गया और आलू खरीद के प्रसार और प्रचार के लिए सेंटर प्रभारी संतोष कुमार को निदेश दिए गए। हाफेड के चेयरमैन संगीता ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जिला उद्यान अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं प्रचार- प्रसार का काम न के बराबर हुआ है जिससे सरकार की योजना असफल हो रही है , इसकी रिपोर्ट शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें