शाहजहांपुर। डाउन लाइन पर टिसुआ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य होने के चलते गोहाटी एक्सप्रेस फंसी रही। तीन घंटे तक यात्री ट्रेन के इंतजार में भटकते रहे। ब्लॉक खत्म होने के बाद ट्रेन आने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
रेलवे लाइन को मजबूत करने के लिए बरेली-लखनऊ रूट पर कई जगहों पर कार्य कराया जा रहा है। सोमवार को टिसुआ के पास रेलवे लाइन पर कार्य कराने को ब्लॉक लिया गया। इस बीच गोहाटी एक्सप्रेस ब्लॉक में फंस गई। ट्रेन के यहां आने का समय 1.36 बजे है। गाड़ी शाम में 5:24 बजे आई। ट्रेन के रुकने से यात्री परेशान हो गए। सबसे ज्यादा जनरल बोगी में सवार यात्री परेशान रहे। वहीं दूसरी ओर स्टेशन पर यात्री इंतजार में भटकते रहे। पूछताछ काउंटर पर भी यात्रियों की भीड़ लगी रही।