फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गुरुकुल महाविद्यालय की प्रबंधक और शिक्षक पर छात्र को पीटने का आरोप

Sat, 22 Aug 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। गुरुकुल महाविद्यालय की प्रबंधक और एक शिक्षक पर पढ़ने वाले बिहार के सहरसा जिले के गांव पटुआहा निवासी छात्र हरिओम की पिटाई और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। छात्र को महाविद्यालय में प्रवेश दिलाने वाली शाहजहांपुर के मोहल्ला सुभाष नगर स्थित खाटू धाम मंदिर की साध्वी सुनीता अस्थाना से तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सुनीता ने तहरीर में कहा है कि हरिओम से प्रबंधक और शिक्षक ने कई बार मारपीट की। एक बार चोट लगने से हरिओम के कान से खून तक निकल आया। तहरीर में आरोप है कि प्रबंधक की पिटाई से महाविद्यालय में एक छात्र की मौत भी हो चुकी है। उन्होंने वहां छात्रों से फावड़ा चलाने के अलावा शौचालय साफ कराने आदि कई काम भी कराए जा रहे हैं। निर्धारित फीस लेने के बाद छात्रों और उनके अभिभावकों से अन्य शुल्कों के नाम पर धन की वसूली की जाती है।
महाविद्यालय की प्रबंधक श्रेष्ठा ने छात्र की पिटाई किए जाने के आरोपों को निराधार ठहराते हुए बताया कि छात्रों से केवल निर्धारित शुल्क लिया जा रहा है। हरिओम के कान में पहले से समस्या है। उसका कान अक्सर बहने लगता है। उसे मेडिकल और उपचार के लिए भेजा जा रहा है। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि पुलिस टीम को महाविद्यालय भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें