फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गुर्जर अकादमी ने फरीद अकादमी की टीम को 188 रनों से हराया

विज्ञापन
कैंट स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शतक लगाने वाले अरनव और गेंदबाज कबीर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने फरीद क्रिकेट अकादमी को 188 रनों से हराया। गुर्जर अकादमी की जीत में अरनव कुशवाहा के शतक और कबीर राज के पांच विकेट का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में 296 रन बनाए। अरनव कुशवाहा ने 17 चौकों की मदद से 101 रनों की शानदार पारी खेली। आर्यन वर्मा ने 38 और कप्तान अमन सक्सेना ने 73 रन बनाए। फरीद अकादमी की ओर से प्रतीक राना और अनूप वर्मा ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फरीद अकादमी की टीम 24.3 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। स्मित दास ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। गुर्जर अकादमी की ओर से कबीर राज ने पांच विकेट झटके, जबकि आर्यन सिंह और अभिजीत चौहान को दो-दो तथा कपिल यादव को एक विकेट मिला। कोच अभय सिंह गुर्जर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें