शाहजहांपुर। कैंटोनमेंट शाह क्लब मैदान पर हुए क्रिकेट मैच में गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने प्रयास अकादमी को 136 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। आर्यन बत्रा ने 88 रनों की शानदार पारी खेली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर अकादमी ने दस विकेट खोकर 302 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आर्यन बत्रा ने 88 रन बनाए, जबकि अभिषेक कनौजिया ने 26 रन का योगदान दिया। कप्तान विकास ने भी 51 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। प्रयास अकादमी के देवेश कुशवाहा ने छह ओवर में 41 रन देकर चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रयास अकादमी की टीम 166 रन पर सिमट गई। पृथ्वी गुप्ता ने 38 और सुंदर मिश्रा ने 37 रन बनाए। गुर्जर अकादमी के गेंदबाजों कृष्ण राज, विनय प्रताप और मयंक कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए। संवाद