तिलहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव राईखेड़ा से तीन महीने पहले गायब हुए किशोर को पुलिस ने बरेली के एक होटल में मिला। किशोर के अपहरण की लिखाई गई रिपोर्ट के आधार पर नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बरामद किशोर को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है।
प्रभारी कोतवाल वीके मौर्य ने बताया कि गांव राईखेड़ा निवासी नरवीर उर्फ इंस्पेक्टर का 12 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार मौर्य 10 जून की सुबह अचानक गायब हो गया था। इस मामले में नरवीर ने गांव के ही सुरजीत, राजीव, बृजेश के खिलाफ पुत्र के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे के तीनों आरोपियों को पुलिस पहले ही भेज चुकी है लेकिन पुलिस किशोर का सुराग लगाने में जुटी थी।
बकौल प्रभारी कोतवाल ने बताया कि एसआई पवन पांडे को मुखबिर से सूचना मिली कि किशोर सचिन बरेली के एक होटल में पानी का काम करता है। सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई और सोमवार को पुलिस ने सचिन को होटल से बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि सचिन अपनी मर्जी से घर से भाग गया था और उसने सबसे पहले फतेहगंज के ढाबे और सेटेलाइट के पास में स्थित एक घर में काम किया था। इसके बाद वह बरेली के नकटिया में एक होटल पर काम करने लगा था। बताया कि सचिन को कोर्ट में पेश किया गया