फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहमान शाह में डेयरी से  फैला गंदगी का साम्राज्य

Sun, 14 Aug 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की घनी आबादी वाले मोहल्ला मेहमान शाह में घरों के बीच कायम डेयरी से गंदगी को बढ़ावा मिल रहा है। पशुओं के गोबर और मूत्र से क्षेत्र में बारिश के दौरान बना तालाब सड़ांध पैदा कर रहा है कि वहां के लोगों का जीना मुहाल है। क्षेत्रवासियों ने डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट से भेंट करके आबादी के बीच से डेयरी हटाए जाने की गुहार की।
विज्ञापन

बीते दिन डीएम पुष्पा सिंह राशन की दुकानों की चेकिंग के उद्देश्य से मेहमान शाह पहुंची तो क्षेत्र के लोगों ने उन्हें मोबाइल पर डेयरी से होने वाली गंदगी की तस्वीरें दिखाते हुए इसस समस्या से निजात दिलाने को प्राथ्रना पत्र दिया। चारखंभा चौराहा के पास रहने वाले सज्जाद अली, मो. कासिम, नजमुद्दीन, इमरान, रेहान, तनवीर आदि ने बताया कि मोहल्ले मेें ईसाई कब्रिस्तान के पास एक व्यक्ति की डेयरी से पूरा मोहल्ला परेशान है।
डीएम से इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद इसी समस्या को लेकर क्षेत्रवासी सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे से मिले। उन्हें बताया कि डेयरी की गंदगी से जहरीले कीड़ों, मच्छरों ने नींद छीन ली है और लोग बीमार पड़ रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौका मुआयना कर डेयरी संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करने का भरोसा दिया।  
विज्ञापन



कारागार के हाफिज 
को दिलाएं मानदेय
शाहजहांपुर। शोषित समाज मोर्चा ने पिछले एक दशक से जिला कारागार में ईद, जुमा आदि खास मौकों पर मुस्लिम बंदियों को नमाज पढ़ा रहे मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी हाफिज शफायत उल्ला खां को मुख्यमंत्री से मानदेय दिलाने की अपील की है। 
उन्होंने कारागार अधीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में कहा है कि जेल अधीक्षक के आमंत्रण पर बंदियों को लंबे अरसे से नमाज पढ़ा रहे शफायत उल्ला खां को धार्मिक सौहार्द के बदले कोई पारितोषिक नहीं दिया जा रहा है। इस बारे में शहर इमाम हुजूर अहमद मंजरी ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जिला जेल के हाफिज को मासिक मानदेय स्वीकृत करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें