फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी टर्नओवर 25 लाख रुपये किया जाए

Tue, 12 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता के जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह किसानों के लिए राहत कोष की स्थापना की गई है, वैसे ही व्यापारियों के लिए भी कोष की स्थापना होनी चाहिए।
विज्ञापन

एक होटल में हुए कार्यक्रम में गुप्ता ने कहा कि व्यापारी हित को देखते हुए जीएसटी में टर्नओवर दस लाख के बजाय 25 लाख किया जाना चाहिए। व्यापारिक प्रतिष्ठानों की छह महीने पीछे की लिखा-पढ़ी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार जिस तरह व्यापारियों के धन को कालाधन बताकर उसे प्रमाणित करने पर तुली है, उसी तरह राजनीतिक पार्टियों के धन की भी जांच होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता ने कहा कि जिस तरह एक दशक पूर्व व्यापारियों का सम्मान था, उनका संगठन उसी सम्मान को वापस लाने का प्रयास करेगा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए कसबा और वार्ड स्तर पर इकाइयों का गठन किया जाएगा। 
इससे पूर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुझार सिंह मोगा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सरोपा और तलवार भेंटकर सम्मानित किया। इसी कड़ी में युवा जिलाध्यक्ष रोहित गुप्ता, महामंत्री अनुज गुप्ता आदि ने जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, विधायक रोशनलाल वर्मा, महोली के विधायक अनूप गुप्ता को सम्मानित किया। इससे पूर्व जिला समेत अन्य कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। कवि डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए स्वागत कार्यक्रम में टीनू मोगा, राहुल खुराना, मनमोहन, मोहित गुप्ता, मनीष गुप्ता, प्रसून गुप्ता, आकाश गुप्ता, रजनीश सिंह, सारिका अग्रवाल, निशा गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, मंजुला बाथम, जसमीत साहनी, रवि कैथवार, अमन सक्सेना, कमला, सचिन रस्तोगी, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें