फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 फीसदी जीएसटी निर्धारण को व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएसटी की दरों में समानता लाकर 12 प्रतिशत की एक दर नियत करने सहित व्यापारी हित की अन्य मांगों को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के प्रांतीय आह्वान पर व्यापारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में उनका शिष्टमंडल डीएम इंद्र विक्रम सिंह से मिला और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम 24 सूत्री मांग पत्र एवं ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल व्यापारियों का नेतृत्व करते हुए संगठन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जीएसटी की खामियों पर पिछले एक साल से व्यापारी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार ने जीएसटी की सेंट्रल काउंसिल के साथ तमाम बैठकें करने के बावजूद अभी तक कोई ऐसा रास्ता नहीं निकाला कि व्यापारियों को कर की अदायगी में आसानी हो सके। इसके विपरीत रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया इतनी जटिल बना दी गई है कि कम पूंजी के छोटे व्यापारियों को कारोबार करना कठिन हो गया है। इसीलिए प्रांतीय नेतृत्व ने अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का निर्णय किया।
नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने जीएसटी में जेल भेजे जाने का प्रावधान खत्म करने के साथ लिखापढ़ी और कागजी कार्यवाही कम किए जाने की मांग की। ज्ञापन में व्यापारी पेंशन योजना का स्वागत करते हुए जीएसटी में अधिकतम जुर्माना 15 हजार नियत करने, ई-वे बिल की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने, जीएसटी में पंजीकरण सीमा 40 लाख से बढ़ाकर 75 लाख सालाना टर्नओवर करने, देश में मंडी शुल्क समाप्त करने आदि मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन में मनोज खन्ना, प्रभात रंजन पांडेय, अमित शर्मा आदि पदाधिकारियों ने व्यापारियों की अगुवाई की।
विज्ञापन


सभी लाइसेंसों की आजीवन हो वैधता
व्यापारियों को कारोबार के लिए विभिन्न विभागों से लाइसेेंस लेने के बाद उनका हर साल नवीनीकरण कराना पड़ता है। इसलिए व्यापारियों को सभी लाइसेंस आजीवन वैद्यता वाले दिए जाएं।
-अमित गुप्ता, थोक किराना व्यापारी, बहादुरगंज

जीएसटी की एक दर से होगी सुविधा
जीएसटी की एक दर नियत कर दिए जाने से व्यापारियों को कारोबार में काफी सहूलियत हो जाएगी। जनरल मर्चेंट के अधिकांश व्यवसायी जीएसटी के चार स्लैब से बहुत परेशान हैं।
विज्ञापन

-आसिफ खां, जनरल स्टोर स्वामी, चौक मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें